हेडिंग
ट्रांसफार्मर में आग, कई इलाकों की बिजली ठप
क्रासर
गर्मी के साथ बेकाबू हो रही ओवरलोडिंग
अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस। गर्मी के बढने के साथ बिजली उपकरण ओवरलोड होने लगे हैं। गुरूवार की रात को शहर के नाई का नगला में ट्राली में रखे चार सौ केवीए के ट्रांसफार्मर में आग लग गई। लोगों ने जैसे तैसे आग पर काबू पाया। इस कारण देर रात तक कई मोहल्लों में बिजली संकट गहरा गया। लोगों को बिना बिजली के घंटो दिक्कतों से जूझना पड़ा।
शहर के नाई का नगला में गुरूवार की रात करीब ट्राली में लगे ट्रांसफार्मर में धमाके के साथ आग लग गई। आग लगने के साथ बिजली गुल हो गई हडकंप मच गया। आग लगने की जानकारी होने पर दर्जनों की संख्या में लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने रेत आदि डालकर काबू पाया। देर रात तक करीब तीन सौ घरों में बिजली गुल रही। बिना बिजली के लोगों का हाल बेहाल रहा। लोग बिजली आने का इंतजार करते रहे। कर्मी ट्रांसफार्मर बदलने की कोशिश में लगे रहे।