350 ग्राम पंचायतों में शौचालय निर्माण का होगा मंडलीय सत्यापन
क्रासर
विभागीय अधिकारी शौचालयों के निर्माण को पूरे करने में जुटे
अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस। जिला प्रशासन की ओर से 25 सितंबर को जिले को ओडीएफ घोषित किया गया। अब विभागीय अधिकारी इस ओडीएफ को घोषित करने के बाद अपनी साख बचाने में जुट गए है। जिले की ओडीएफ घोषणा के बाद जिले में हुए शौचालय निर्माणों का सत्यापन मंडलस्तरीय टीम द्वारा किया जाना है। इसे लेकर अब विभागीय स्तर से तैयारियां शुरु कर दी गई है। जिले में अधूरे पड़े शौचालयों को विभागीय अधिकारी पूरा करने में जुट गए है। जिले की करीब 350 ग्राम पंचायतों का मंडलीय टीम द्वारा सत्यापन किया जाएगा।
जिले में करीब 2.77 लाख शौचालयों का निर्माण कराया गया है। जिले की करीब 125 ग्राम पंचायतों में मंडलीय टीम द्वारा सत्यापन किया जा चुका है। सत्यापन के द्वारा इनमें से कुछ ग्राम पंचायतों को ओडीएफ के दायरे से निकाल दिया गया था। इसके कारण अब विभागीय अधिकारी सचेत हो गए है। कई ग्राम पंचायतों में वास्तविक स्थिति में शौचालयों का निर्माण कार्य चल रहा है। इन निर्माण कार्यों को पूरा कराने के लिए जिम्मेदाराना अधिकारी ग्राम पंचायतों में चक्कर लगा रहे है। वही विभागीय अधिकारी ओडीएफ प्लस की तैयारियों को लेकर भी कार्ययोजना तैयार करने में जुट गए है। विभागीय अधिकारी मंडलीय सत्यापन किसी भी प्रकार की कोई चूक करने के मूढ़ में नहीं है। वही विभागीय अधिकारियों द्वारा फोटो अपलोडिंग और जीओ टेगिंग कराने के लिए भी टीमों को लगा दिया गया है।