फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

600 किसानों की अटकी ऋण माफी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। फसल ऋण मोचन योजना के तहत जिले के 600 किसानों का कर्ज अभी माफ नहीं हो सकेगा। शासन की ओर से जिले इन किसानों को पात्रता की सूची से बाहर कर दिया गया है। शासन स्तर से इस सूची को विभाग को भेज दिया गया है। अब विभाग इन किसानों के दस्तावेजों का दोबारा सत्यापन कराएगा। इसके बाद ही शासन को दूसरी सूची भेजी जाएगी। विभागीय अधिकारियों ने इस सूची के सत्यापन की तैयारी भी शुरू कर दी है। इनके दस्तावेजों के सत्यापन के लिए संबंधित बैंकों के अधिकारियों को भी पत्र भेजे जा चुके हैं।

कृषि विभाग की ओर से जिले के 4,881 किसानों की दूसरी सूची को ऋण माफी के लिए दस्तावेजों के आधार पर शासन को भेजा जाना था। हालांकि विभाग के पास 8,983 किसानों के फसल ऋण मोचन योजना के लिए आवेदन आए थे। विभाग ने ही दस्तावेजों का सत्यापन कर शासन को सूची भेजी थी। शासन से भेजी गई सूची के आधार पर इन किसानों के खातों में लगे दस्तावेजों की सत्यापन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग की ओर इनके दस्तावेजों को सही कराकर फिर डिमांड जेनरेट करने की तैयारी की जा रही है। इसके बाद ही इन किसानों का इस योजना के तहत कर्ज माफ हो सकेगा। जिला कृषि अधिकारी डिपिन कुमार ने बताया कि शासन से आई सूची का फिर से सत्यापन कराया जाएगा। इसके बाद इस सूची के दस्तावेजों को पूरा कर शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें