फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सादाबाद के 250 विद्यालयों में 16 हजार परीक्षार्थी देंगे लर्निंग आउटकम परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

सादाबाद के परिषदीय विद्यालयों के कक्षा तीन से आठ तक के विद्यार्थियों की लर्निंग आउटकम की द्वितीय चरण की परीक्षा बुधवार को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में सादाबाद ब्लाक के करीब 16 हजार बच्चे सहभागिता करेंगे और करीब 250 परिषदीय स्कूलों में यह परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा की तैयारियों को लेकर मंगलवार को बीआरसी पर बैठक हुई, जिसमें खंड शिक्षाधिकारी ने अधीनस्थों को शांतिपूर्वक नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

खंड शिक्षाधिकारी सुबोध कुमार पाठक ने बताया कि ग्रेडेड लर्निंग आउटकम परीक्षा का आयोजन छात्र छात्राओं का विषयवार ज्ञान उपलब्धि स्तर और उनकी योग्यता जानने के लिए किया जाएगा। उन्होने बताया कि इस परीक्षा के तहत हिंदी, अगं्रेजी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान की परीक्षा ली जाएगी। परीक्षा के बाद सभी बच्चों का कक्षावार विषयवार परीक्षा परिणाम प्रेरणा पोर्टल पर जारी किया जाएगा। सादाबाद ब्लाक के करीब 250 स्कूलों के 16 हजार बच्चे इस परीक्षा में सहभागिता करेंगे। सुबह साढ़े दस बजे से साढ़े 12 बजे तक यह परीक्षा आयोजित की जाएगी। प्रधानाध्यापकों को प्रश्रपत्र भी उपलब्ध करा दिए गए हैं। केंद्र व्यवस्थापक प्रधानाध्यापकों को ही बनाया गया है। नकल विहीन और शुचितापूर्वक परीक्षा को संपन्न कराने के लिए सभी की जिम्मेदारी तय की गई है। उन्होने बताया कि प्रत्येक परीक्षाकेंद्र पर एक पर्यवेक्षक की नियुक्ति भी कर दी गई है। इसके अलावा एसडीएम व अन्य अधिकारी भी परीक्षा के दौरान निरीक्षण करेंगे। बैठक में राजवीर सिंह, रंधीर सिंह, जितेंद्र सिंह, केरम सिंह, धर्मेंद्र सिंह, सीस्ता, बृजेश भारती, राजवीर सिंह एनपीआरसी सहित अन्य शिक्षक व कर्मी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें