न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के पदाधिकारियों ने समस्याओं के निस्तारण कर सुझावों को भारत सरकार को भेजने के लिए मंडल रेल प्रबंधक इज्जतनगर को पत्र भेजा है।
भेजे पत्र में समिति के सदस्य डॉ. एमएल रावत ने कहा कि हाथरस सिटी स्टेशन पर छपरा एक्सप्रेस का पांच मिनट का स्टॉपेज किया जाए। हाथरस रोड हॉल्ट पर शौचालय की व्यवस्था की जाए। डिविजन के स्टेशन यूपीएसपीआरएस में एसी की व्यवस्था की जाए। ऐसी के अभाव में यंत्र खराब हो रहे हैं, जिसे टिकट वितरण में काफी दिक्कत हो रही है।
हाथरस सिटी, मथुरा छावनी, सोनाई, मुरसान, एवं राया स्टेशन पर खारे की समस्या को दूर कर आरओ सिस्टम लगवाया जाए। दिव्यांगों की सुविधा के लिए प्लेटफॉर्म पर ट्रेनों में सामान ले जाने के लिए ट्रॉली उपलब्ध कराई जाए। एक्सप्रेस गाड़ियों में एसी में दिव्यांगजनों के लिए नीचे की बर्थ के यात्रा करने की सुविधा प्रदान की जाए। रेलवे की बंजर भूमि में पर्यावरण के लिए पौधरोपण किया जाए।