फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल संघ की बैठक में कई प्रस्ताव हुए पारित

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ तहसील शाखा हाथरस की बैठक तहसील स्थित सभागार में हुई। इस मौके पर कई अहम बिंदुओं पर चर्चा की गई।

इस मौके पर लेखपालों ने कहा कि किसान सम्मान निधि योजना में लेखपालों द्वारा कड़ी मेहनत करने के बावजूद भी शासन द्वारा निर्धारित प्रोत्साहन राशि को अभी तक लेखपालों को नहीं दी गई है। जब कि कृषि विभाग के कर्मचारियों द्वारा सहयोग न किए जाने के बाद भी लेखपालों ने उक्त कार्य को पूरा किया।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण हेतु भूमि का सीमांकन लेखपाल द्वारा कराया जाए और शेष कार्य संबंधित विभाग से कराए जाए। लेखपालों पर कार्य की अधिकता है।

बैठक में निर्णय लिया गया कि शासकीय कार्यों से संबंधित बैठक कार्य दिवस में 10 से 5 बजे के मध्य की जाए। 5 बजे के बाद होने वाली बैठक में लेखपाल उपस्थित नहीं होंगे। लेखपालों की दो वेतन वृद्धि लगना शेष है, उसे शीघ्र लगवाया जाए। बैठक के अंत में उक्त मांगों को लेकर लेखपालों ने एसडीएम सदर को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें