न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
अमर उजाला फाउंडेशन और मानव कल्याण सामाजिक संस्था के तत्वावधान में रक्तदान दिवस की पूर्व संध्या पर 13 जून को जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। कई सामाजिक संस्थाएं इसमें बढ़-चढ़कर प्रतिभाग कर रही हैं।
इस मौके पर संस्था के मानव कल्याण सामाजिक संस्था के संस्थापक राजीव वार्ष्णेय, जिलाध्यक्ष कमलकांत दोबरावाल, जिला महामंत्री अनूप अग्रवाल, नगराध्यक्ष हर्षवर्धन उपाध्याय, नगर मंत्री कृष्णगोपाल, नगर कोषाध्यक्ष मुकेश गोयल ने जिला चिकित्सालय में लगने वाले शिविर में लोगों से भाग लेने की अपील की। उन्होंने बताया कि सुबह दस बजे शाम पांच बजे तक जिला चिकित्सालय में शिविर का आयोजन होगा।
औद्योगिक संस्थान सहकारी समिति के अध्यक्ष देवेंद्र मोहता, महामंत्री प्रदीप गोयल, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष जगदीश पंकज, महामंत्री मनोज अग्रवाल राया वाले, जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप बंसल, नगराध्यक्ष विष्णु गौतम, नगर महामंत्री अनिल वार्ष्णेय, रोटरी क्लब ऑफ हाथरस फ्रेंड्स ग्रुप ऑफ हाथरस के अध्यक्ष पुनीत पोद्दार, महामंत्री डॉ.योगेश शर्मा, कोषाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय, ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन सिकंदराराऊ के डायरेक्टर विपिन वार्ष्णेय एवं भाजपा के व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक तरुण पंकज ने बैठक शिविर की रूपरेखा तय की।
राजीव वार्ष्णेय ने कहा कि ब्लड का किसी प्रकार उत्पादन नहीं किया जा सकता है और न ही इसका कोई विकल्प है। हमारे शरीर में कुल वजन का सात प्रतिशत खून होता है। वक्ताओं ने कहा कि ब्लड डोनेशन से ब्लड पतला हो जाता है, जो कि ह्दय के लिए अच्छा होता है। रक्तदान करने से कुछ घंटे पहले धूम्रपान से परहेज करना चाहिए। औद्योगिक आस्थान सहकारी समिति के सचिव प्रदीप गोयल ने कहा कि एक यूनिट रक्त निकलने पर व्यक्ति के शरीरी पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता है। उन्होंने रक्तदान के लिए लोगों को प्रेरित किया। विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों ने लोगों से रक्तदान करने की अपील की।