फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब चौराहे पर शुरू हुआ पिलर के लिए बोरिंग का कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अब शहर के तालाब चौराहा पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए पिलर की बोरिंग का कार्य सोमवार से शुरू हो गया है। रेलवे अधिकारियों की देखरेख में निर्माण कार्य रफ्तार पकड़ रहा है। इधर, निर्माण के चलते भीषण गर्मी में सुबह से शाम तक तालाब चौराहा पर जाम लगा रहा। इस कारण राहगीरों को दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है।

उल्लेखनीय है कि शहरवासियों को जाम से निजात दिलाने के लिए शहर के तालाब चौराहा पर ओवरब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है। राज्य सेतु निगम द्वारा काफी निर्माण कार्य कर दिया गया है। तालाब चौराहा पर बने डिवाइडर को भी हटाने का काम शुरू हो गया है। रेलवे द्वारा पिलर की खुदाई के लिए सोमवार को बोरिंग की शुरुआत कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्माण कार्य के चलते बेरिकेडिंग लगाई गई है। इस कारण वाहनों को निकट के रास्ते से गुजारा जा रहा है। ट्रैफिक के बढ़ते दबाव के चलते भीषण गर्मी में राहगीरों का समय बर्बाद हो रहा है। साथ ही गंतव्य की दूरी तय करने में दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। वहीं यातायात कर्मियों के भी यातायात को सुचारु करने में पसीने छूट रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें