न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
अब रेलवे यात्रियों लंबी लाइन से छुटकारा दिलाने की कोशिश में जुटा है। रिजर्वेशन के अलावा लोकल रूटों पर भी सफर करने वाले यात्री अब घर बैठे मोबाइल से टिकट ले सकेंगे। सोमवार को इसी के तहत यात्रियों को मोबाइल फोन से टिकट लेने का प्रशिक्षण दिया गया।
उल्लेखनीय है कि रेलवे बदलते युग में खुद को हाईटेक बनाने के साथ यात्रियों को बेहतर सुविधा देने की कोशिश में जुटा हुआ है। अब हाथरस सिटी स्टेशन पर रोज सफर करने वाले यात्रियों को लाइन में लगकर टिकट लेने की जरुरत नहीं पड़ेगी।
वह रेलवे की साइट पर जाकर गाड़ी नंबर डालने के साथ किस स्टेशन से किस स्टेशन तक की दूरी तय करनी है। उसकी टिकट खुद ले सकें। उनके खाते से टिकट की धनराशि कट जाएगी। सोमवार को छात्र छात्राओं व अन्य यात्रियों को टिकट करने का प्रशिक्षण दिया गया।