फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभागीय कार्यों में लापरवाही पर वीडीओ सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

ब्लॉक सहपऊ में तैनात वीडीओ द्वारा अपनी पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में हीलाहवाली पर डीडीओ अवधेश सिंह यादव ने वीडीओ को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई डीपीआरओ बनवारी सिंह की सिफारिश पर की गई है।

डीपीआरओ बनवारी सिंह ने ब्लॉक सहपऊ में तैनात वीडीओ चंद्र प्रकाश द्वारा सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही पर कार्रवाई के लिए डीडीओ से सिफारिश की थी। डीपीआरओ ने अपने पत्र में कहा था कि वीडीओ द्वारा प्लान प्लस में अपलोडिंग, प्रिआ सॉफ्ट की फीडिंग, ग्राम पंचायतों में तबादले के बाद चार्ज न लेने, बैठकों में अक्सर गैरहाजिर रहने, आदि कार्यों में लापरवाही बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां तक कि इन मामलों को लेकर संबंधित वीडीओ को कई बार कारण बताओ नोटिस दिए गए और स्पष्टीकरण भी तलब किया गया। इस मामले में वीडीओ द्वारा किसी भी नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया गया है। इसी वजह से यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें