न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
अमर उजाला फाउंडेशन व मानव कल्याण सामाजिक संस्था के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदाता दिवस की पूर्व संध्या पर 13 जून को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक बागला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। व्यापारी वर्ग व कई सामाजिक संगठन के पदाधिकारी लोगों को रक्तान के प्रति जागरुक कर रहें हैं। रक्तदान दिवस की पूर्व संध्या पर लगने वाले शिविर में लोगों से पहुंचने की अपील की जा रही है।
संस्थापक राजीव वार्ष्णेय व जिलाध्यक्ष कमलकांत दोबरावाल, जिला महामंत्री अनूप अग्रवाल, नगराध्यक्ष हर्षवर्धन उपाध्याय, नगर कोषाध्यक्ष मुकेश गोयल ने जागरुकता अभियान के दौरान लोगों से कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान हैं। लोगों से शिविर में रक्तदान करने की अपील की।
वहीं औद्योगिक आस्थान सहकारी समिति के अध्यक्ष देवेंद्र मोहता, महामंत्री प्रदीप गोयल व व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष जगदीश पंकज, जिला महामंत्री मनोज अग्रवाल, जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप बंसल, नगराध्यक्ष विष्णु गौतम, नगर महामंत्री अनिल वार्ष्णेय, रोटरी क्लब ऑफ हाथरस फ्रैंड्स के संस्थापक संजीव अग्रवाल, अध्यक्ष संजीव कुमार अग्रवाल, जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस के अध्यक्ष पुनीत पोद्दार, महामंत्री योगेश शर्मा, कोषाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय, बोर्ड सदस्य राकेश वार्ष्णेय, वार्ष्णेय ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के डायरेक्टर विपिन वार्ष्णेय एवं भाजपा के व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक तरुण पंकज आदि पदाधिकारियों ने संयुक्त बैठक की। राजीव वार्ष्णेय व देवेंद्र मोहता, महामंत्री प्रदीप गोयल ने कहा कि हम रक्त की पूर्ति किसी अन्य रूप में नहीं कर सकते हैं। अनेकों लोगों की मृत्यु रक्त के अभाव मेें हो जाती है। रक्तदान करना चाहिए।