फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधे शहर व देहात में कई घंटे तक गहराया बिजली संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

गर्मी बढ़ने के साथ बिजली उपकरण लोड सहन नहीं कर पा रहे हैं। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। शनिवार को मीतई 220 केवीए सब स्टेशन में मेन बसवार का इंसुलेटर बर्स्ट हो गया। इस कारण कई घंटे तक आधे शहर और देहात में बिजली संकट गहराया गया। बिजली के लोग कामकाज नहीं कर सके। लोगों ने दिक्कतें झेली।

उल्लेखनीय है आगरा पीली पोखर से मीतई 220 केवीए सब स्टेशन को बिजली आपूर्ति दी जाती है। शनिवार की दोपहर को बारह बजे मीतई सब स्टेशन में मेन बसवार का इंसुलेटर धमाके के साथ बर्स्ट हो गया। इसके साथ लाखनू, लाड़पुर, अल्हैपुर, चंदपा, मीतई, गिजरौली बिजलीघर के अलावा इगलास आदि क्षेत्रों में कई घंटे के लिए बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन


लोगों के घरों में लगे विद्युत उपकरण शोपीस बन गए। कल-कारखानों की मशीनें थम गईं। बिजली गुल होने से व्यापारियों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। उमसभरी गर्मी के मारे लोगों का हाल बेहाल रहा। करीब दोपहर को ढाई बजे बिजली सप्लाई सामान्य हुई। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। ----
विज्ञापन


दो दिन बाद हुए बिजली के दर्शन
आंधी बारिश के दौरान शहर के अलीगढ़ रोड के तमना गढ़ी इलाके में गुरुवार की रात से बिजली सप्लाई बाधित हो गई। बिजली नहीं मिलने से नाराज लोगों ने शुक्रवार की रात को जाम लगाने का प्रयास किया गया। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। पूरी रात लाइन दुरुस्त करने का काम चला। बिना बिजली के लोग चैन से सो नहीं सके। शनिवार की सुबह करीब छह बजे बिजली चालू हुई। लोग दो दिन से पड़े लंबित कामों को निपटाने में जुट गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें