न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बेसिक के 89 स्कूलों को अंग्रेजी माध्यम से संचालन होना है। अब इन स्कूलों में नियुक्ति और अंग्रेजी में पढ़ाने की योग्यता रखने वाले शिक्षक शिक्षिकाओं से 10 जून तक आवेदन मांगे गए हैं।
बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों को निजी स्कूलों की तर्ज पर लगाए जाने का प्रयास शासन स्तर से लगातार किया जा रहा है, ताकि लोगों में सरकारी स्कूलों पर विश्वास पैदा हो और स्कूलों में शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार हो सके।
जुलाई से जिले के 80 प्राइमरी और नौ जूनियर स्कूलों को अंग्रेजी मॉडल स्कूल के रूप में संचालित करने के लिए शिक्षकों से आवेदन मांगे हैं। बीएसए हरीशचंद्र ने बताया कि अंग्रेजी माध्यम के परिषदीय विद्यालय में चयन के लिए शिक्षक शिक्षिकाओं से 10 जून तक आवेदन मांगे गए हैं। कुल 89 स्कूलों का अंग्रेजी माध्यम से संचालन किया जाना है।