न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
आठ जून से बीएड की सत्र परीक्षा शुरू होगी। इसे लेकर भले ही डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा ने परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है, लेकिन परीक्षा केंद्रों की स्थिति स्पष्ट नहीं होने से विद्यार्थी थोड़े परेशान हैं।
डॉ.भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा ने बीएड परीक्षा को लेकर ऐलान कर दिया है। आठ को परीक्षा शुरू होकर 26 जून तक चलेगी, जिसमें दो दर्जन से अधिक कॉलेजों के लगभग दो हजार विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा तिथि जारी होते ही विद्यार्थी अपनी तैयारी में जुट गए हैं, लेकिन वह यह सोच कर परेशान हैं कि उनको विश्वविद्यालय स्वकेंद्र की सुविधा देगा या फिर दूसरे कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा।
यही बात विद्यार्थियों को परेशान कर रही है। बागला डिग्री कॉलेज के प्राचार्य मेजर राजकमल दीक्षित ने बताया कि आठ जून से बीएड की परीक्षा शुरू होगी, लेकिन अभी तक परीक्षा केंद्रों को लेकर स्थित स्पष्ट नहीं है।