फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर त्रिलोकी के हाथ का लोगों ने नहीं दिया साथ

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में फिर त्रिलोकी के हाथ का लोगों ने साथ दिया। दशकों बाद फिर कांग्रेस पार्टी चंद वोटों में सिमट गई। पार्टी प्रत्याशी ने पार्टी के पदाधिकारियों पर हार का ठीकरा फोड़ा है। उल्लेखनीय है कि संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस की हालत 30 साल से पतली है।

हर बार चुनाव में नेता जीत की जुगत लगाते हैं, लेकिन निराशा हाथ लगती हैं। बीते दिनों प्रदेश नेतृत्व के नेताओं ने पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली है। कांग्रेस ने त्रिलोकीराम दिवाकर को हाथरस लोकसभा से प्रत्याशी बनाया गया। 23 हजार 926 वोट ही मिले। इस बार भी जीत भाजपा के खाते में गई राजवीर दिलेर ने जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस प्रत्याशी संगठन के पदाधिकारियों पर हार का ठीकरा फोड़ रहे हैं। माना यह भी जा रहा है कि संगठन में फेरबदल भी हो सकता है। इस मामले में कांग्रेस जिलाध्यक्ष करुणेश मोहन दीक्षित का कहना है कि पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता ने समर्थन दिया है। प्रत्याशी एसी कमरे से नहीं निकले हैं। सादाबाद, सहपऊ सासनी आदि जगह प्रचार ही नहीं किया। मैंने तो इस बारे में पहले ही आलाकमान को अवगत करा दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें