फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने किया पार्क क्रीड़ा स्थल का निरीक्षण।

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, (सिकंदराराऊ) हाथरस।
विज्ञापन


सिकंदराराऊ। उच्च न्यायालय में चल रहे पार्क क्रीड़ास्थल के मामले में याची की शिकायत के बाद जिलाधिकारी ने शनिवार को पार्क तथा क्रीड़ास्थल का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी के आने से पूर्व पार्क के एक तरफ चल रहे टेंम्पों स्टैंड को हटा दिया तथा पार्क का समतलीकरण कर सौंदर्यीकरण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि नगर का यह पार्क कभी हरीतिमा तथा तथा अनेक प्रकार के सुगंधित फलों के पेड़ों से भरा रहता था। पार्क के लिये बाकायदा माली तैनात थे जो कि पार्क का रख-रखाव करते थे। यहीं पर नगर का वार्षिक आयोजन कृषि एंव औद्योगिक प्रदर्शनी होती था। प्रकरण उस समय खड़ा हो गया जब कि जोया बनाम जुनैद मामले में उच्च न्यायालय ने निर्णय दे दिया कि पार्क क्रीड़ास्थल के मूल स्वरूप से छेड़छाड़ नहीं की जा सकती है। इसके अतिरिक्त इसमें कोई स्थायी निर्माण नहीं किया जा सकता है। नगर के एक व्यक्ति ने हाई कोर्ट में रिट डाली कि पालिका के पार्क तथा क्रीड़ास्थल का दुरुपयोग किया जा रहा है। इस मामले में जोया जुनैद की तरह यहां भी आदेश लागू हो। न्यायालय ने ऐसा ही निर्देश दे दिया। निर्देश के बाद से ही एक दशक हो गया पालिका ने पार्क तथा क्रीड़ास्थल में प्रदर्शनी का आयोजन नहीं कराया गया। उच्च न्यायालय ने शिकायत के आधार पर जिलाधिकारी से जानकारी चाही। उसी को लेकर जिलाधिकारी प्रवीन कुमार लक्षकार ने शनिवार को काफी देर तक दोनों स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाया कि जिस टेँम्पो स्टेंड की शिकायत हुई उसे पालिका ने कई दिन पूर्व हटवा दिया था। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी को कोई स्थायी निर्माण नहीं मिला। मामले को लेकर ईओ डॉ ब्रजेश कुमार ने बताया कि पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए काम प्रारम्भ कर दिया गया है। टेंपो स्टैंड को हटाया गया है। अब यहां क्यारियों में फूलों के पौधे रोपे जायेंगे तथा बढ़िया घास बिछाई जाएगी। इसके बाद नगरवासी पार्क में आकर पहले की तरह टहल सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें