फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीपीएस राइडर्स ने सीएपीएस वारियर्स को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


हाथरस रोड स्थित सेंट्रल पब्लिक सीनियर सेकेंड्री स्कूल में सोमवार को सीपीएस वारियर्स और सीपीएस राइडर्स टीमों के बीच एक दिवसीय क्रिकेट मैच हुआ। वारियर्स की टीम में कक्षा नौ व दस और राइडर्स की टीम में कक्षा 11 और 12 वीं छात्रों ने सहभागिता की।

मैच का उद्घाटन स्कूल के प्रबंधक डॉ. हंसराज सिंह चौहान और प्रधानाचार्य चारू गुप्ता ने किया। सीपीएस वारियर्स ने टॉस जीतकर निर्धारित 12 ओवरों मेें 74 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करते हुए सीपीएस राइडर्स ने नौ ओवरों में छह विकेट खोकर लक्ष्य को हांसिल कर लिया। 27 रन व चार विकेट लेने वाले मनीष चौधरी कक्षा 12 मैन ऑफ द मैच रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्णायक की भूमिका मनोज शर्मा, एसके गौतम, राहुल शर्मा, त्रिलोकीनाथ वाष्र्णेय, सुभाष शर्मा, सोमेंद्र शर्मा रहे। विजेता टीम पुरस्कृत किया गया। इस एक दिवसीय मैच के संयोजक मातेंद्र दीक्षित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें