फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईट के प्रयोग में ली जाने वाली मिट्टी पर नहीं लगेगी रॉयल्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने ईंट मिट्टी निकासी पर रॉयल्टी समाप्त कर दी है और ईंट भट्ठे खनन सं. क्रिया से बाहर हो गए हैं। यह जानकारी वार्ता के दौरान ईंट भट्टा एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश दीक्षित व महामंत्री कमल गोयल ने दी है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इसे लेकर ईंट भट्ठा एसोसिएशन की बैठक भी हुई।

बैठक में वक्ताओं ने बताया कि सरकार ने खनन को लेकर भट्ठों पर हो रहे उत्पीड़न को ध्यान में रखते हुए आदेश जारी करके ईट मिट्टी निकासी पर रायल्टी समाप्त करके विनियमन शुल्क लिए जाने का फैसला लिया है। ईट मिट्टी निकासी खनन प्रक्रिया नहीं माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महामंत्री कमल गोयल ने कहा कि सरकार के इस फैसले से जहां एक ओर सरकार का राजस्व संग्रह सुरक्षित हो वहीं दूसरी ओर ईंट भट्ठा में ईंट मिट्टी निकासी खनन क्रिया से बाहर हो जाने पर पुलिस व प्रशासन से उत्पीड़न समाप्त होगा। इस मौके पर काफी ईंट भट्ठा कारोबारी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें