फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत कर्मियों की दूसरे दिन भी हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
विज्ञापन


नगर पंचायत अध्यक्ष और उनके साथियों द्वारा नगर पंचायत कर्मी की पत्नी को उसके आवास में बंधक बनाने एवं उसके साथ मारपीट करने का मामला तूल पकड़ रहा है। नगर पंचायत कर्मियों ने घटना के तीसरे दिन भी हड़ताल जारी रखी। हड़ताल में सफाई कर्मी भी शामिल हैं। सफाई कर्मियों द्वारा कस्बे की सफाई नहीं करने पर कस्बे में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं। मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। गंदगी से अब बीमारी फैलने की आशंका भी बढ़ गई है।

इधर, ईओ ने नगर पंचायत आकर नगर कर्मियों से सुलह करने की कोशिश भी की, लेकिन ईओ की कोई भी कर्मचारी बात सुनने को तैयार नहीं है। उनका कहना है कि जब तक चेयरमैन की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी। इधर, नगर पंचायत कर्मी हरेंद्र की पीड़ित पत्नी सरिता ने जिला एवं प्रदेश महिला आयोग को प्रार्थना पत्र पंजीकृत डाक से प्रेषित कर उनको न्याय दिलाने के साथ ही जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने नगर पंचायत कार्यालय में आकर नगर पंचायत कर्मियों से बातचीत कर इस मामले को सुलझाने की कोशिश की, लेकिन कोई भी कर्मचारी बात करने यहां तक कार्यालय में आने के लिए तैयार नहीं है।
-डॉ. बृजेश कुमार कश्यप, ईओ सहपऊ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें