फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों की रिपोर्ट के इंतजार में 201 प्रमाण पत्र पहुंचे डिफॉल्टर श्रेणी में

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


जिले में प्रमाण पत्रों को जारी करने के मामले में विभागीय अधिकारियों द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। यहां विभागीय अधिकारियों के लापरवाही के चलते 201 प्रमाण पत्र डिफॉल्टर की श्रेणी में पहुंच चुके है। यहां तक कि विभिन्न पोर्टलों पर 6290 शिकायतें लंबित है। अब डीएम डॉ. रमा शंकर मौर्य ने डिफॉल्टर आवेदनों पर तत्काल प्रमाण पत्रों को तत्काल जारी करने के निर्देश जारी किए है।

जिले भर से आवेदकों द्वारा जरुरतों के माध्यम से प्रमाण पत्रों को बनाए जाने के लिए पोर्टल पर आवेदन किए थे। अब यह आवेदक प्रमाण पत्र पाने के लिए जनसेवा व लोकवाणी केंद्रों के चक्कर लगा रहे है। विभिन्न पोर्टलों के माध्यम से 6290 आवेदन इन दिनों लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां तक कि 201 आवेदन तो निर्धारित समय सीमा से ऊपर जा चुके है, इस कारण यह आवेदन डिफॉल्टर श्रेणी में जा चुके है। इस स्थिति पर डीएम डॉ. रमा शंकर मौर्य ने सभी संबंधित अधिकरियों को डिफॉल्टर श्रेणी के आवेदनों अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत कर जारी किए जाने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें