न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रविवार को कार्रवाई करते हुए चार खाद्य वस्तुओं के नमूने भर लिए। इन नमूनों को जांच के लिए लैब भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
डीओ देवाशीष उपाध्याय के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी हरींद्र सिंह ने अलीगढ़ रोड हाथरस से बोलेरो मैक्स से राजेश दिवाकर निवासी अलीपुर बिसाना से मिश्रित दूध का नमूना संग्रहित किया।
विजयगढ़ रोड सासनी से सलीम देवी के यहां से घी और पनीर, अलीगढ़ रोड हाथरस से ही श्यामवीर सिंह वर्मा पुत्र लाखन सिंह वर्मा से पिसी हुई लाल मिर्च के नमूने संग्रहित किए। टीम में खाद्य सुरक्षाधिकारी सुरेश कुमार, एमएस राना, राकेश कुमार आदि थे।