फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस में फर्जी नलकूप कनेक्शन घोटाले की जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।  
विज्ञापन
हाथरस के विद्युत वितरण खंड तृतीय में हुए फर्जी नलकूप कनेक्शन घोटाले की जांच प्राइवेट एजेंसी ने शुरू कर दी है।
अनुमान लगाया जा रहा है कि एजेंसी द्वारा यह जांच करीब दो महीने में पूरी कर ली जाएगी। जांच पूरी होने के बाद दोषी अधिकारी व कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
एसई प्रदीप अग्रवाल ने हाथरस के विद्युत वितरण खंड तृतीय में हुए फर्जी नलकूप कनेक्शन घोटाले की जांच प्राइवेट एजेंसी के जरिए कराने का दावा गत दिनों किया था। दावों के अनुरूप उन्होने एजेंसी हायर करने के लिए टेंडर भी निकाले थे,जिसके बाद कानपुर की एक एजेंसी ने इस फर्जी नलकूप कनेक्शन घोटाले की जांच का जिम्मा ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
  पिछले दो दिन से इस एजेंसी ने इस घोटाले की जांच भी शुरू कर दी है। एजेंसी एक एक तथ्य को बेहद बारीकी से चैक कर रही है। संबंधित लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। इस जांच से घोटाले से जुड़े लोगों में हलचल मच गई है, वह भी इस पूरी कार्रवाई पर नजर बनाए हुए हैं। एसई ने बताया कि जांच शुरू हो गई है और दो महीने में जांच को पूरा कर लिया जाएगा। किसी भी निर्दोष के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें