फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी-जलभराव से रोजेदारों की इबादत में खलल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
विज्ञापन


रमजान के पाक माह में भी नगर पालिका के लापरवाह अधिकारी और कर्मचारियों द्वारा सफाई अभियान नहीं चलाया गया है। गंदगी के कारण रोजेदारों को खुदा की इबादत में परेशानी उठानी पड़ रही है।

खंदारी गढ़ी मुस्लिम बस्ती में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। लोगों का कहना है रमजान शुरू होने से लेकर अब तक क्षेत्र में सफाई अभियान नहीं चलाया गया है। नाले व नालियां सिल्ट से भरे पड़े हैं जिसके कारण जलभराव की समस्या भी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रमजान से पूर्व चेयरमैन डौली माहौर व पालिका अधिकारियों से भी शिकायत की गई थी, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। घरों के सामने गंदगी के ढेर लगे होने के कारण रोजेदारों को परेशानी उठानी पड़ रही है। गंदगी के बीच से ही होकर गुजरना पड़ रहा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें