फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के 1500 लोगों की बत्ती जल्द होगी गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

शहर के 1500 बकायेदारों की बत्ती जल्द गुल होने वाली है। इन उपभोक्ताओं पर बिजली महकमे का करीब बीस लाख रुपये का बकाया है। अब ओटीएस खत्म होने के बाद विभागीय अधिकारी सख्ती से निपटने की कवायद में जुड़ गए हैं। अधीनस्थों को कनेक्शन काटने के निर्देश भी दे दिए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि बिजली महकमे द्वारा बकायेदारों को राहत प्रदान करने के लिए ओटीएस का क्रियान्वयन किया। फरवरी से पंद्रह अप्रैल तक चली ओटीएस में शहर के 1500 बकायेदारों ने ध्यान नहीं दिया। कई बार कर्मियों ने दरवाजा खटखटाकर बकाया जमा करने की गुजारिश की। तब भी विभाग को निराशा हाथ लगी।
विज्ञापन

अब बिजली चोरी को रोकने व बकायेदारों से सख्ती से निपटने के लिए विभागीय अधिकारियों ने कार्य योजना तैयार कर ली है। एसडीओ को संबधित क्षेत्र के बकाएदारों की फेहरिस्त भी दे दी है। जल्द इन बकायेदारों के यहां टीम पहुंचकर कनेक्शन काटने की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

इस मामले में अधिशासी अभियंता सुभाष चंद्र का कहना है कि शहर के करीब 1500 लोगों पर बीस लाख रुपये का बकाया है। इनके कनेक्शन काटने व बिजली चोरी रोकने के लिए अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें