फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने 15 पेटी गैर प्रांत की शराब पकड़ी, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
मुरसान पुलिस की गिरफ्त में शराब तस्कर - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरसान।
विज्ञापन

कस्बा मुरसान के दुलारी फाटक के निकट बृहस्पतिवार की रात को मुरसान पुलिस ने एक कार सवार दो व्यक्तियों को अवैध शराब ले जाते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब जप्त कर दोनों लोगों को जेल भेज दिया है।
मुरसान कोतवाली प्रभारी शिवकुमार शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को हाथरस रोड दुलारी फाटक के निकट एक कार में मुकेश पुत्र तेज सिंह निवासी पथैना थाना भुसावर जिला भरतपुर राजस्थान व धर्मवीर पुत्र रामदयाल निवासी फौजीपुरा थाना भुसावर जिला भरतपुर राजस्थान अवैध शराब लेकर जा रहे थे। जब इनकी कार को रोक कर तलाशी ली गई तो इनकी कार में 15 पेटी गैर प्रांत राजस्थान मार्का शराब मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पकड़े गए दोनों लोगों को जेल भेज दिया है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में मुरसान कोतवाली प्रभारी शिव कुमार शर्मा, एसएसआई रामनरेश, थाना मुरसान, कस्बा इंचार्ज धीरेंद्र कुमार, कांस्टेबल मुनेंद्र भाटी, विकास कुमार थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें