फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 व 15 फरवरी को रहेगा मेंडू रेलवे फाटक बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
विज्ञापन

बरेली मथुरा राजमार्ग स्थित मेंडू फाटक 14 व 15 फरवरी को बंद रहेगा। सहायक मंडल इंजीनियर रेलवे ने बताया कि मेंडू फाटक-301 पर विशेष मरम्मत कार्य के लिए रेलवे फाटक को बंद रखा जाएगा। यह कार्य 14 फरवरी सुबह आठ बजे से शुरू होकर 15 फरवरी शाम छह बजे तक चलेगा। इसे लेकर वाहनों का रूट डायवर्ट रहेगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हाथरस जंक्शन से वाया सासनी होकर मथुरा और सासनी से हाथरस जंक्शन होकर बरेली जाने वाले वाहनों का आवागमन हो सकेगा। इस संबंध में एसपी हाथरस को भी सूचना भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें