फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत के ठेकेदारों ने एसडीएम से मांगी धरने की परमीशन

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


जिला पंचायत के ठेकेदारों ने उपजिलाधिकारी सदर अरुण कुमार सिंह को एक प्रार्थना पत्र सौंपा है। इसमें जिला पंचायत परिसर में धरना-प्रदर्शन करने की अनुमति प्रदान करने की मांग की गई है।

ठेकेदारों ने एसडीएम को सौंपी शिकायत में कहा है कि वह सभी जिला पंचायत में निर्माण कार्य करने के लिए पंजीकृत हैं। अपनी फर्म का पंजीकरण और नवीनीकरण कराना चाहते हैं, जिसके लिए उन लोगों ने तय समय सीमा में जिला पंचायत में अपने आवेदन समस्त औपचारिकताएं पूर्ण करके दे दिए हैं, लेकिन आज तक उनके कई बार मौखिक और लिखित शिकायतें करने के बावजूद पंजीकरण और नवीनीकरण जिला पंचायत द्वारा नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


इस बीच इनके द्वारा करोड़ों रुपये की निविदाएं भी आमंत्रित कर ली गई हैं, जिसकी अंतिम तिथि 12 जून है। जानबूझकर उनके पंजीकरण और नवीनीकरण नहीं किए जा रहे हैं, ताकि निविदाओं में उन लोगों को भाग लेने से रोका जा सके और वह अपनी मनमानी करने में सफल हो जाएं।
विज्ञापन


एसडीएम से शिकायत करने वालों में मैसर्स सावित्री देवी की डायरेक्टर सावित्री देवी, मैसर्स वासु कंस्ट्र्रक्शन की डायरेक्टर सुनीता शर्मा, मैसर्स निरंजन लाल की डायेक्टर देवेंद्र कुमार, मैसर्स दिनेशचंद्र शर्मा के डायरेक्टर दिनेशचंद्र शर्मा, मैसर्स राधाकृष्ण कंस्ट्र्रक्शन के डायरेक्टर हरीशंकर शर्मा आदि प्रमुख हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें