फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमॉक्सीसिलीन कैप्सूल और मैलाज फेस क्रीम का नमूना

Thu, 31 Aug 2017 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल के सीएमएसडी स्टोर से लिया गया दवा एमॉक्सीसिलीन कैप्सूल का नमूना औषधि विभाग की लैब ने फेल कर दिया है। इसके अलावा एक बार फिर से मैलाज फेस क्रीम का नमूना भी लैब की जांच में फेल हो गया है। इन दोनों दवा की कंपनियों को नोटिस जारी कर दिया है। सरकारी अस्पतालों में कैप्सूल के वितरण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है।  
विज्ञापन
औषधि निरीक्षक पूरनचंद ने बताया कि जिले में सरकारी अस्पताल में मरीजों को एंटीबायटिक दवा के रूप में एमॉक्सीसिलीन का जो कैप्सूल दिया जाता है, वह औषधि विभाग के मानकों पर खरा नहीं उतरा है। विभागीय लैब की रिपोर्ट के अनुसार जो इस कैप्सूल में जिस कलर का उपयोग किया गया था, उस कलर का नाम व मात्रा लेबल के ऊपर अंकित नहीं थी। कहीं इस दवा में उपयोग किया कलर सिंथेटिक तो नहीं था, इस कारण इस दवा के नमूने को फेल कर दिया है।   सीएमएसडी स्टोर प्रभारी को इस कैप्सूल के वितरण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने को कहा है। इसके अलावा इस दवा की निर्माता कंपनी को भी नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में अस्पतालों में इस दवा के बचे हुए स्टॉक को वापस मंगाने व इसकी सप्लाई को रोकने व कलर का खरीद बिल प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

    इसके अलावा कमला बाजार में वर्मा डिस्ट्रीब्यूटर के यहां से लिया गया मैलाज फेस क्रीम का नमूना भी एक बार फिर से फेल आया है। इस दवा के रेपर व क्रीम की ट्यूब पर एक्सपायरी डेट में अंतर पाया गया है। कंपनी को इसके लिए नोटिस जारी किया गया है। इसकी बिक्री पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें