फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीसीबी में आग, कई गांवों की बिजली ठप

विज्ञापन
बिजलीघर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो, हसायन/हाथरस।  
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव नगला वीर सहाय के 33 केवी बिजलीघर के वैक्यूम सर्किट ब्रेकर्स (वीसीबी) में तेज धमाके के साथ आग लग गई, जिससे बिजलीघर की सप्लाई ठप हो गई। बिजली टीम सुबह से ही इस वीसीबी को दुरुस्त करने में जुटी थी, लेकिन देर शाम तक उसे कामयाबी नहीं मिल पाई थी। नतीजा, इससे जुड़े एक दर्जन से ज्यादा गांवों की बिजली देर रात तक ठप पड़ी थी। वीसीबी में धमाके का ही असर था कि बिजलीघर से जुड़े तीन-चार गांवों की लाइन के तार भी टूटकर गिर पड़े।
नगला वीर सहाय बिजलीघर की वीसीबी काफी पुरानी हो चुकी है। मंगलवार की सुबह करीब 12 बजे इस वीसीबी में तेज धमाका हुआ, जिससे इसमें आग लग गई। आग देखकर वहां मौजूद कर्मियों में खलबली मच गई। आनन-फानन यह कर्मी बिजलीघर के कंट्रोल रूम से बाहर निकलकर भाग गए। इसकी सूचना तुरंत अवर अभियंता को दी गई, जिसके बाद तकनीकी कर्मचारियों की टीम बुलाकर वीसीबी की मरम्मत शुरू कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
शाम तक यह टीम मरम्मत में जुटी थी, लेकिन बिजलीघर से जुड़े गांवों की आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। जिन गांवों की सप्लाई ठप हुई थी, उनमें बरसौली, सराय, अंबरपुर, सीतापुर, बाड़ी, बरसौली, भेंकुरी व आसपास के गांव शामिल हैं। इन गांवों के बाशिंदों को बिना बिजली के काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अवर अभियंता ने बताया कि रात तक वीसीबी को चालू कर लिया जाएगा और सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें