ब्यूरो, अमर उजाला, हाथरस
हिंदू जागरण मंच का मोतीराम गेस्ट हाउस में कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। सम्मेलन की शुरूआत देश भक्ति का गीत गाकर हुई। मंच के प्रदेश मंत्री अभिषेक रंजन आर्य ने कहा कि देश में तेजी से बढ़ती हुई जनसंख्या देश के विकास में बाधा उत्पन्न कर रही है जिससे प्राकृतिक संसाधन कम हो रहे हैं एवं धार्मिक असंतुलन पैदा हो रहा है। केंद्र सरकार को जनसंख्या वृद्धि रोकने के लिए कानून बनाना चाहिए व देश के कानूनों में संशोधन करके एक समान कानून लागू करना चाहिए।
वर्तमान में हिंदू समाज के लिए अलग कानून है तथा दूसरे धर्मों के लोगों के लिए अलग कानून है। इन कानूनों में हिंदुओं के साथ भेदभाव हो रहा है। हिंदू समाज को एकजुट होकर ऐसे भेदभाव का विरोध करना होगा। सम्मेलन में संदीप शर्मा को मंच का जिला उपाध्यक्ष घोषित किया गया। ओढ़पुरा क्षेत्र की समिति का गठन हुआ जिसमें रविंद्र रावत अध्यक्ष, सौरभ शर्मा महामंत्री, तेजपाल सिंह, जीतू यादव, लवकुश सिंह को उपाध्यक्ष, सुरेश कुमार, गगन चौहान, ओमवीर सिंह मंत्री व सोनू कुमार को सोशल मीडिया प्रभारी, दिनेश कुमार को मीडिया प्रभारी, कोमल शर्मा को संपर्क प्रमुख घोषित किया गया।
इससे पूर्व मंचासीन अभिषेक रंजन आर्य, जिलाध्यक्ष मनोज उपाध्याय, देवेंद्र सिंह, जितेंद्र प्रधान, अवधेश श्रोतिय, सुनील शर्मा का माल्यार्पण व प्रतीक चिन्ह भेंट कर जोशीला स्वागत हुआ। सम्मेलन में श्रीकृष्ण लवानियां, कंचन सिंह, भीकम सिंह, देवू शास्त्री, ओमेंद्र चौधरी, राजेश शर्मा, शालू पंडित, शंकर चौधरी, वीरपाल चौधरी, दिगंबर चौधरी, नीरज गौतम, धर्मेंद्र भारती, नीरज भारती आदि मौजूद थे।
-----