फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: महिला कबड्डी टीम के लिए किया 14 खिलाड़ियों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता के लिए हाथरस की टीम का चयन मंगलवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। इसमें 14 खिलाड़ियों को स्थान दिया गया है। टीम में प्रियंका, सपना भारती, दिशा, प्राची सारस्वत, कविता, वंदना, सुमन, खुशी, संध्या और ममता का चयन किया गया। वहीं बरखा, सुहानी पोनिया, गरिमा और अम्रता सिसौदिया को आरक्षित श्रेणी में रखा गया।
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव की देखरेख में हुई। उप जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिता 29 से 30 अक्टूबर को मिर्जापुर में आयोजित की जाएगी। इससे पूर्व मंडलीय स्तर पर टीम का चयन 16 अक्टूबर को अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम अलीगढ़ में होगा। इसमें हाथरस के चयनित खिलाड़ी भी भाग लेंगे। चयन प्रक्रिया में सुजी यादव, वर्षा रानी और विवेक शर्मा निर्णायक की भूमिका में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें