मुरसान के जीएसएएस कन्या विद्यालय में मतदान करने के लिए कतार में खड़ीं महिलाएं। संवाद
- फोटो : samvad
नगर निकाय चुनाव में मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। इस कारण यहां जिले के 131639 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं किया है। इस कारण जिले में मतदान प्रतिशत में भी गिरावट आई है। हैरानी की बात यह है कि नगर पालिका परिषद हाथरस के 87850 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं किया है।
नगर निकाय - कुल मतदाता - कुल मतदान
हाथरस - 171859 - 84009 सिकंदराराऊ - 40891 - 27033 सादाबाद - 31979 - 20161
सासनी - 9941 - 7576 मुरसान - 11500 - 8091 हसायन - 5188 - 4284
सहपऊ - 8678 - 6050 मेंडू - 12150 - 8778 पुरदिलनगर - 18062 - 12627
कुल - 310248 - 178609