फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मुरसान में दोबारा महिला के दोबारा वोट डालने पर हंगामा

विज्ञापन
मुरसान के जीएसएएस कन्या विद्यालय बूथ पर हंगामे के बाद बूथ से सपा प्रत्याशी देशराज सिंह, भाजपा प - फोटो : samvad
विज्ञापन
कस्बा मुरसान के जीएसएएस कन्या विद्यालय मतदान केंद्र पर एक महिला के दोबारा वोट डालने आने पर हंगामा हो गया। प्रत्याशी, उनके समर्थकों और पुलिस कर्मियों में नोकझोंक हो गई। इसी बीच एडीएम, एसडीएम भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और पुलिस ने लाठियां फटकार कर मतदान केंद्र में घूम रहे लोगों को बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन




कस्बा मुरसान की रहने वाली महिला अपना वोट डालने के लिए जीएसएएस कन्या विद्यालय के बूथ आई थी। इस दौरान बूथ पर मौजूद एजेंटों ने उसे रोक दिया और कहा कि यह महिला पहले भी बोट डाल चुकी है। महिला दोबारा वोट डालने का दबाव बनाने लगी तो उसे मतदान केंद्र से बाहर कर दिया । महिला की सूचना पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी देशराज सिंह व जिला पंचायत सदस्य राजा गरुणध्वज सिंह अपने समर्थकों को लेकर अंदर मतदान केंद्र में आ गएऔर वोट डालने का दबाव बनाने लगे, जिस पर हंगामा हो गया।



मौके पर पहुंचे मुरसान थानाध्यक्ष योगेश कुमार ने राजा गरूणध्वज सिंह, देशराज सिंह, बूथ पर पहले से बैठे भाजपा प्रत्याशी रजनीश कुशवाहा को बाहर निकाल दिया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य राजा गरुणध्वज सिंह और थानाध्यक्ष व एसएसआई के बीच नोकझोंक हुई। इसी बीच एडीएम और सदर एडीएम भी आ गए। अधिकारियों के आने के बाद पुलिस ने मतदान केंद्रों के आसपास घूम रहे लोगों को लठियाते हुए दौड़ा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें