फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिश्रित दूध और रिफायंड पाम ऑयल के नमूने फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
विज्ञापन


एफडीए द्वारा सितंबर 2016 और मार्च 2017 में लिए गए दो खाद्य पदार्थों के नमूनों की रिपोर्ट गुरुवार को आ गई। जांच रिपोर्ट में यह दोनों नमूने अधोमानक पाए गए हैं। अब इनके विक्रेताओं के खिलाफ विभाग नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाएगा।

एफडीए की जिला अभिहीत अधिकारी डॉ. श्वेता सैनी के निर्देशन में 27 सितंबर 2016 को गांव रड़ावली से कुलदीप सेंगर के यहां से मिश्रित दूध का नमूना लिया था। इसे जांच के लिए लखनऊ लैब भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस नमूने को जांच में फैट कम पाए जाने के कारण अधोमानक पाया गया है। आठ मार्च 2017 को नवींपुर रोड हाथरस से मनोज कुमार के यहां से रिफायंड पाम ऑयल का नमूना भरा गया। यह नमूना भी बीआर रीडिंग कम पाए जाने के कारण अधोमानक पाया गया है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद विभाग अब इन विक्रेताओं के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें