फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: उपनिरीक्षक व पत्नी के खाते से उड़ाए 1.30 लाख रुपये

Thu, 09 Oct 2025 01:52 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस जंक्शन में तैनात उपनिरीक्षक के मोबाइल फोन को हैक कर साइबर ठगों ने उनके व उनकी पत्नी के खाते से 1.35 लाख रुपये की ठगी कर ली। उपनिरीक्षक के फोन से अश्लील वीडियो और फोटो कोतवाली हाथरस गेट थाने के व्हाट्स एप ग्रुप व अन्य सोशल मीडिया ग्रुप में भेज दिए। इस मामले में उपनिरीक्षक ने साइबर अपराध थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

मैनपुरी निवासी उप निरीक्षक महावीर सिंह ने बताया कि उनके मोबाइल पर मंगलवार की रात करीब आठ बजे सबसे पहले उनके बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते से 30 हजार रुपये कटने का मेसेज आया था। कुछ देर बाद फिर से 10 हजार रुपये कटने का मेसेज आ गया। उनकी पत्नी रजनी के खाते में भी उनका मोबाइल नंबर दर्ज है। इस कारण पत्नी के खाते से भी 50 हजार रुपये और 45 हजार रुपये दो बार में कटने के मेसेज आए।
उन्होंने बताया कि उन्होंने अपना खाता बंद करा दिया। इसके बाद बेटी से कहकर अपनी पत्नी का खाता भी बंद कराया। हालांकि आखिरी 45 हजार रुपये के ट्रांजेक्शन पर रोक लग गई है। उन्होंने बताया कि बुधवार को जब हैकर ने मोबाइल के जरिये खातों से फिर से रुपये निकालने का प्रयास किया तो रुपये नहीं निकल सके। इसके बाद उसने उनके नाम से अश्लील सामग्री ग्रुपों में शेयर करनी शुरू कर दी। घटना के बाद ग्रुप के एडमिन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी अश्लील वीडियो और फोटो डिलीट कर दिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हैकर ने थाना हाथरस गेट के व्हाट्सएप ग्रुप में भी अश्लील वीडियो डालने के साथ एपीके फाइल भी डाल दी, जिससे अन्य फोनों को भी हैक किया जा सके। उन्होंने बताया कि इस मामले में उन्होंने साइबर अपराध थाने में शिकायत दर्ज करा दी है। पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा ने बताया कि उपनिरीक्षक का मोबाइल हैक हो गया था। शिकायत साइबर थाने में दर्ज हो गई। जांच की जा रही है।
थाना प्रभारी ने जारी की प्रेस विज्ञप्ति
थाना हाथरस गेट के एसएचओ अरविंद राठी ने अश्लील साम्रगी डालते ही मामले की जांच की। जांच में सामने आया कि उपनिरीक्षक का मोबाइल हैक हो गया है। उन्होंने तत्काल प्रेस विज्ञप्ति जारी की और कहा कि उपनिरीक्षक महावीर सिंह का मोबाइल किसी ने हैक कर लिया है, जो अश्लील वीडियो, फोटो और एपीके फाइलें भेज रहा है। उन्होंने सभी लोगों से अपील की है कि वे ऐसी किसी भी फाइल को डाउनलोड न करें, क्योंकि यह साइबर फ्रॉड का हिस्सा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें