फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 स्कूली वाहन पकड़े, चार सीज, नौ का चालान

Sat, 21 Jan 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन
स्कूल बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बच्चों की सुविधाओं के लिए स्कूलों में लगाए गए वाहन उनकी जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं। इसका खुलासा एटा हादसे के बाद जागे संभागीय परिवहन विभाग की चेकिंग से हो रहा है। शनिवार को एआरटीओ प्रवर्तन राजेश कुमार कर्दम के नेतृत्व में स्कूली वाहनों की फिटनेस टेस्ट करने के लिए अभियान चलाया।
विज्ञापन


इस टीम ने कुल 13 स्कूली वाहन पकड़े। इनमें से चार वाहनों को स्कूली वाहन के मानक पूरे नहीं करने पर सीज कर दिया गया, जबकि नौ वाहनों के चालान किए गए हैं। कार्रवाई से स्कूली वाहन चालकों में अफरा-तफरी मची रही। कार्रवाई से बचने के लिए वह इधर से उधर दौड़ते रहे।

गौरतलब है कि शुक्रवार को भी इस टीम ने कुल 14 वाहन पकड़े थे, जिनमें से चार वाहनों को मानक पूरे नहीं करने पर सीज कर दिया गया था। प्रधानाचार्यों से भी मिलकर एआरटीओ ने हिदायत दी थी कि वह बिना मानक पूरे किए किसी भी वाहन को बच्चों को लाने-ले जाने के लिए नहीं लगाएं। बावजूद इसके शनिवार को कई ऐसे वाहन स्कूली बच्चों को ढोते नजर आए, जोकि स्कूल वाहन के मानक पर कतई खरे नहीं उतरते हैं। 
विज्ञापन


अनधिकृत स्कूल वाहन मिला तो कड़ी कार्रवाई
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन उदयराम ने जिला विद्यालय निरीक्षक एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी को एक पत्र भेजा है। इसमें एआरटीओ ने चेतावनी दी है कि अगर कोई स्कूल वाहन बिना कर, परमिट, स्वास्थ्यता प्रमाण पत्र और बीमा के संचालित होता हुआ मिला तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।

जिले एटा में स्कूली बस के ट्रक से टकराने के बाद हुए दर्दनाक हादसे के बाद जिस तरह से शासन ने एआरटीओ एटा को निलंबित किया है, हाथरस के परिवहन विभाग के अधिकारी भी हरकत में आ गए हैं। उन्होंने इसे लेकर डीआईओएस जेके मलिक एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी रेखा सुमन को पत्र भेजकर यह सुनिश्चित करने को कहा है कि बिना नियमों का अनुपालन किए अगर कोई स्कूल वाहन चलता मिलेगा तो कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

सहायक संभागीय परिवहन विभाग ने इससे सक्रियता दिखाते हुए शनिवार को दिनभर स्कूल वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान सहायक संभागीय परिवहन विभाग के मानक को बिना पूरा कराए स्कूल वाहनों को चलाने वाले वाहनों के एआरटीओ राजेश कुमार कर्दम ने चालान भी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें