फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 13 अधिकारी व 24 कर्मचारी मिले गैरहाजिर

Sat, 07 Dec 2024 02:24 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास भवन स्थित विभागीय कार्यालयों का नवागत मुख्य विकास अधिकारी सुरेशचंद्र केसरवानी ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। 13 अधिकारी व 24 कर्मचारी गैरहाजिर मिले। सभी गैरहाजिरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है और एक दिन का वेतन रोकने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

सीडीओ ने सभी दस्तावेजों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी वीरेंद्र कुमार, एक्सईएन जल निगम विपिन कुमार, एक्सईएन जल निगम शहरी रत्नेश कुमार श्रीवास्तव, सहायक अभियंता दीपक कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी सरिता सिंह, सहायक निदेशक मत्स्य राहुल पाल, सहायक आयुक्त सहकारिता राकेश शंकर, जिला लेखा परीक्षा अधिकारी प्रकाश कुमार चौबे, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग अशोक कुमार शर्मा, सहायक अभियंता मोनू शर्मा, जिला युवा कल्याण अधिकारी एमपी कुशवाहा, सीबीओ प्रमोद कुमार, डिप्टी सीबीओ डॉ. प्रतिभा सचान गैरहाजिर मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें