गिरफ्तार आरोपियों में नूंह थाना क्षेत्र के गांव बदोपुर निवासी हाकम व वाजिद, इसी जिले के थाना फिरोजपुर झिरका के गांव अगोन का अब्बास, रावली का शौकीन, रीगढ़ का वारिस उर्फ कल्ला व नासिर नगली निवासी याहया उर्फ बन्ने, गोलपुरी निवासी शमशाद, यहीं का आलम, मुस्तकीम, रिजवान, शाहरुख शामिल हैं। एक आरोपी संजीत निवासी सालवारी, थाना फलाकटा, जिला अलीपुर पश्चिमी बंगाल का रहने वाला है।
ट्रक और कार में सवार होकर निकलता था गिरोह
जल जीवन मिशन के पाइप चोरी करने में शामिल गिरोह रात में ट्रकों से निकलता था। गिरोह के तीन सदस्य कार से आगे चलते थे और कहीं चेकिंग होती मिलती थी तो पुलिस कर्मियों से पहले ही साठगांठ कर लेते थे।
पुलिस के अनुसार हाकम, अब्बास और याहाया उर्फ बन्ने ने यह गिरोह बनाया हुआ है। बरामद ट्रक हाकम और कैंटर अब्बास के नाम पर पंजीकृत है। स्विफ्ट कार हाकम के रिश्तेदार की है। आलम और संजीत जल जीवन मिशन में मजदूरी करते है। इनकी रेकी पर यह लोग वारदात को अंजाम देते थे और यह दोनों वारदात में भी साथ ही रहते थे। चोरी किए गए पाइपों को सस्ते दामों पर दिल्ली और हरियाणा में बेच देते थे। उससे मिली रकम आपस में बांट लेते थे।
पश्चिम बंगाल में गिरफ्तार हुआ था हाकम का भाई
पुलिस के हत्थे चढ़ा यह गिरोह पश्चिमी बंगाल में पूर्व में भी धरा जा चुका है। कोतवाली कूच बिहार पश्चिम बंगाल पुलिस ने हाकम के भाई जुनैद को गिरफ्तार किया था। पुलिस गिरोह के सदस्यों से पूछताछ कर रही है। इसके संपर्क में रहने वाले लोगों के भी फोन सर्विलांस पर लगाए गए हैं।