फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.56 लाख किसानों के खातों में पहुंची 12वीं किस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिले के 1.56 लाख किसानों के खाते में सोमवार को पीएम किसान सम्मान निधि की 12वीं किस्त आ गई। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी के संबोधन का कृषि कार्यालयों व सीएससी केंद्रों पर सजीव प्रसारण कराया गया। इस मौके पर किसानों को विभिन्न योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिले के करीब 1.92 लाख किसानों को लाभ दिया जा रहा था। प्रशासन की ओर से इन किसानों की पात्रता की जांच की गई। इस आधार पर अपात्र किसानों का नाम पात्रता सूची से हटाया गया। इसके बाद 12वीं किस्त के लिए किसान की ई केवाईसी कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब कृषि विभाग की ओर से जिले के 1.56 लाख किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 12वीं किस्त दिए जाने को लेकर डाटा केंद्र सरकार को भेजा गया। इस मौके पर किसानों को पीएम मोदी के संबोधन का सजीव प्रसारण कृषि कार्यालयों, सीएससी केंद्रों पर किया गया। वहीं जिले के मयंक इंटर प्राइजेज आवास विकास कॉलोनी हाथरस को प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र के रूप में चयनित किया गया है। इस केंद्र का ऑनलाइन शुभारंभ किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें