फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

124 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

Sat, 10 Feb 2018 11:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन
एग्जाम - फोटो : SELF
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में सुबह एवं शाम की पाली में सभी वैकल्पिक विषयों की परीक्षा हुई। किसी भी सचल दल को कोई नकलची नहीं मिला। 
विज्ञापन


सुबह की पाली में हाईस्कूल संगीत गायन की परीक्षा हुई। इसमें 138 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 123 ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि 15 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट गृह विज्ञान की परीक्षा में 754 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 685 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि 69 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट की कृषि शस्य विज्ञान की परीक्षा में 121 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 117 ने परीक्षा में भाग लिया और चार परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। 

कंट्रोल रूम प्रभारी रविंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि शाम की पाली में 14 व्यवसायिक विषयों की परीक्षा हुई। इनमें टंकण हिंदी अंग्रेजी में 54 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 52 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि दो अनुपस्थित थे। नर्सरी शिक्षण के प्रशिक्षण में 59 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 57 ने परीक्षा में भाग लिया, कंप्यूटर तकनीकी शिक्षण का प्रशिक्षण में पांच परीक्षार्थी पंजीकृत थी। लिपि टंकण में 18 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, रंगीन फोटोग्राफी में 18 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। पुस्तकालय विज्ञान की परीक्षा में 19 परीक्षार्थी पंजीकृत थे व बैंकिंग कन्फैक्शनरी की परीक्षा में पांच परीक्षार्थी पंजीकृत थे।
विज्ञापन


सभी ने परीक्षा में भाग लिया। रंगाई-पुताई में 16 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 15 ने परीक्षा दी, जबकि एक अनुपस्थित था। परिधान साज-सज्जा में 18 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। सभी ने परीक्षा दी। पाक शास्त्र में सभी पंजीकृत 76 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। फल संरक्षण में पंजीकृत 66 विद्यार्थियों में से 65 ने परीक्षा दी। कृषि शस्य विज्ञान की परीक्षा में 113 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 105 ने परीक्षा दी। सिलाई की परीक्षा में 47 परीक्षार्थियों में से 45 ने परीक्षा दी। ग्रंथ शिल्प की परीक्षा में दोनों पंजीकृत परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें