न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
सादाबाद। समाजवादी विकास विजन और सामाजिक न्याय कार्यक्रम के तहत सपा विधानसभाक्षेत्रध्यक्ष मनजीत सिंह चौधरी ने गुरूवार को गांव पल्हावत, कजरौठी, मीरपुर, रमचेला, अरौठा और सादाबाद वार्ड नंबर दो का दौरा किया। गांव पल्हावत में ग्रामीणों ने दो माह से बिजली न मिलने की शिकायत की। शिकायत का समाधान करने के लिए फोन से सपा नेता ने बिजली अधिकारियो ंसे बातचीत की और समस्या का समाधान करने की बात कही।
गांव पल्हावत के किसानों ने मनजीत चौधरी को बताया कि गांव में पिछले दो माह से बिजली नहीं आ रही है। पोल और तार टूटे हुए पड़े हैं, ट्रांसफॉर्मर फुंका हुआ पड़ा है। कई बार शिकायत के बाद भी अधिकारियों ने समस्या का समाधान नहीं कराया है। अधिकारी सरकारी नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। किसानों की पीड़ा सुनकर मनजीत सिंह ने एसडीओ से बात की और विद्युत समस्या का समाधान कराए जाने के लिए कहा। उन्होने चेतावनी दी कि यदि दो दिन में गांव की बिजली समस्या का समाधान नहीं होता है तो सपा के नेतृत्व में गांव के किसान आंदोलन करेंगे और बिजली अधिकारियों का घेराव किया जाएगा।
इधर, अन्य गांवों में मनजीत सिंह ने ग्रामीणों को सपा की जनकल्याकारी नीतियों से अवगत कराया। इस मौके पर आसिफ अली, वीरी सिंह, अमित चौधरी, रणजीत चौधरी, जगमोहन, विजयवीर सिंह, दलवीर सिंह, विजयपाल सिंह, ओमवीर सिंह, दयाराम सिंह, श्रीपाल सिंह, गुरूमुख चौधरी, जयपाल सिंह सुनहरी सिंह, जैनुद्दीन खां, अफसर खां, जलाउ्ददीन, जसवार सिंह, गंगा प्रसाद, सेवती, राजन सिंह आदि थे।