न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
हाथरस। अब बिजली महकमा ने सोलर के जरिए बिजली बनाने की मुहिम तेज कर दी है। जिले के एक दर्जन से अधिक सब स्टेशनों पर सोलर सिस्टम लग चुका है। जल्द जिले के 66 बिजलीघरों पर सोलर सिस्टम स्थापित हो जाएंगे। साथ ही खास बात यह है कि सोलर पैनल के जरिए उत्पादन होने वाली यदि बिजलीघर में खर्च नहीं हो रही है वह ग्रिड के जरिए लोगों तक पहुंचेगी।
बता दें कि बिजली का उत्पादन कम हो रहा है। बिजली की खपत दिन पर दिन बढ़ रही है। इसलिए बिजली विभाग द्वारा सोलर के जरिए बिजली उत्पादन शुरू कर दिया है। जिले के करीब 18 बिजलीघरों पर सोलर सिस्टम लग चुका है। बाकी बिजलीघरों पर जल्द सोलर सिस्टम लगेगा।
आईपीडीए यानि इंटीग्रेटेड पावर डेवलपमेंट सिस्टम के तहत हाथरस सहित दक्षिणांचल के साढ़े आठ सौ बिजलीघरों पर सोलर सिस्टम स्थापित किया जा रहा है। जिसमें करीब साढ़े तीन सौ सबस्टेशनों पर सिस्टम लग चुका है। इस सोलर सिस्टम से सबस्टेशन में 24 घंटे बिजली रहेगी। इसके अलाव यदि बिजली का सबस्टेशन में प्रयोग नहीं हो रहा है। तो वह ग्रिड के जरिए बिजली लोगों को पहुंचेगी।
बिजली व्यवस्था में सुधार होगा, लोगों को पर्याप्त बिजली मिलेगी। शहर के गिजरौली व वॉटरवर्क्स बिजलीघर दस दस किलोवाट के सोलर पैनल लग चुके हैं। यह प्रतिदिन करीब पंद्रह किलोवाट बिजली बना रहे हैं। सब स्टेशन पर इतनी बिजली का प्रयोग नहीं हो पा रहा है तो ग्रिड के जरिए ये बिजली उपभोक्ताओं में पहुंच रही है। इसी तरह देहात में हो रहा है।
सब स्टेशन पर सोलर सिस्टम आईपीडीएस के तहत लगाया जा रहा है। जितनी बिजली बिजलीघर में प्रयोग हो रही है। उसके अतिरिक्त बचने वाली बिजली ग्रिड के जरिए लोगों तक पहुंच रही है।
-प्रदीप अग्रवाल अधीक्षण अभियंता, यूपीपीसीएल।