फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी रोकने के लिए अब शहर में कई इलाकों में डाली जाएगी भूमिगत लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। बिजली चोरी रोकने के लिए शहर के कई इलाकों में भूमिगत लाइन डाली जाएगी। शहर के कई इलाकों में बड़े पैमाने पर बिजली चेारी होने की शिकायत विभाग को लंबे समय से मिल रही थी। विभागीय अधिकारियों ने कुछ ऐसे इलाकों को चिन्हित भी कर लिया है, जहां बड़े पैमाने पर बिजली चोरी हो रही है।

बता दें कि शहर में आधा दर्जन से अधिक बिजलीघरों से करीब 32 हजार लोगों को बिजली सप्लाई दी जाती है। देहात के साथ शहर में भी बड़े पैमाने पर बिजली चेारी हो रही है। बिजली चोरों द्वारा बंच कंडक्टर लाइन को क्षतिग्रस्त कर निगम को आर्थिक नुकसान भी पहुंचाया गया है। अब विभागीय अधिकारी इन बिजली चोरों से सख्ती से निपटने के मूड में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों ने सर्वे कराकर इन इलाकों में भूमिगत केबल डालने के साथ एक स्थान पर डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स लगाकर लोगों को बिजली देने का निर्णय लिया है। जहां कम बिजली चेारी है, उन इलाकों में जर्जर लाइन को हटाकर नई बंच केबल डाली जाएगी। इस मामले में एक्सईएन शहर आदित्य पांडेय का कहना है कि जहां बिजली चोरी हो रही है, वहां पर जल्द अंडर ग्राउंड केबल डाली जाएगी। चोरी वाले इलाकों को चिन्हित कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें