फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटिश कालीन सरक्यूलर रोड का नाम अब हुआ अटल मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। नगर में स्थित ब्रिटिश कालीन मार्ग सरक्यूलर रोड (सड़क चक्कर) का नामकरण रविवार को बदलकर भारत रत्न पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी जी के नाम पर कर दिया गया। इस अवसर पर अटजी को भावभीनी श्रद्धांजलि भी दी गई।

नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि अटल जी के जीवन से प्रेरणा लेकर हमको उनके बताए मार्ग का अनुसरण कर भारतीय राजनीति को साफ-सुथरा बनाने की ओर बढ़ना चाहिए। उन्होंने अटल जी को यह मार्ग समर्पित करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। विधायक सदर हरीशंकर माहौर और भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने भी अटल जी को नमन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रामकुमार माहेश्वरी, मोरमुकुट गुप्ता, मुरारीलाल गुप्ता, पालिका परिषद के सभासद प्रमोद शर्मा, प्रदीप शर्मा, श्रीभगवान वर्मा, बबीता वर्मा, रीनेश मिश्र, विनोद प्रेमी, जाकिर अहमद, सुरेश चौधरी, उमेश कुमारी, विशाल दीक्षित, अशोक शर्मा, आदि के अलावा रमेशचंद्र आर्य, रामकिशोर शर्मा प्राचार्य, गिर्राज किशोर वशिष्ठ, बाला शर्मा पूर्व सभासद, मनोज वर्मा पूर्व सभासद, अशोक अग्रवाल, राजेंद्रनाथ चतुर्वेदी, प्रशांत मिश्र, यतेंद्र वार्ष्णेय, आलोक दुबे, गोपाल नारायण कृष्ण, देवेंद्र शर्मा, रामनारायण गोयल, सुनीत आर्य, भूरा पहलवान, संजय सक्सेना, मोहन पंडित, राकेश अनाड़ी आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें