फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों के विकास का खाका खींचने से पहले होगा बेस लाइन सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। ग्राम पंचायतों की वार्षिक कार्ययोजना (जीपीडीपी) तैयार करने से पहले मिशन अंत्योदय के तहत बेस लाइन सर्वे किया जाएगा। इस सर्वे के लिए आयुक्त ग्राम्य विकास की ओर जिला मुख्यालय को पत्र भेज दिया गया है। इस सर्वे की पूरा कराने की जिम्मेदारी डीडीओ को दी गई है। इस सर्वे के लिए शासन स्तर से तिथिवार कार्यक्रम बनाकर भेजा गया है। इस सर्वे को लेकर शासन स्तर से निर्धारित प्रारूप बनाकर भेजा गया है।

इस आधार पर ही जिले में बेसलाइन सर्वे होगा। सर्वे के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है।
सर्वे के लिए 16 सितंबर को सभी विकास खंडों में बीडीओ द्वारा सहायक विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, ग्राम रोजगार सेवक, स्वयं सहायता समूहों के सक्रिय सदस्य को प्रशिक्षण दिया जाएगा। सभी को सर्वे प्रारुप भी उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


26 सितंबर से 30 सितंबर तक ग्राम पंचायतों से प्राप्त बेस लाइन सर्वे के भरे हुए आंकड़ों को ब्लॉक स्तर पर परीक्षण किया जाएगा। वही सभी आंकड़ों का सत्यापन कर पोर्टल पर अपलोड भी किया जाएगा। डीडीओ ने सभी ब्लॉकों को इस संबंध में निर्देश भी जारी कर दिए हैं, ताकि बेस लाइन सर्वे का काम निर्धारित समयावधि में पूरा हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें