फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 120 महिलाओं ने मेहनत से चमकाई अपनी किस्मत

विज्ञापन
सासनी के गांव नदौना में समूह के कारोबार पर चर्चा करतीं महिलाएं। स्रोत : स्वयं - फोटो : Self
विज्ञापन
सासनी ब्लॉक के गांव नदौना की महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर आत्मनिर्भर बन रही हैं। समूह सखी देवेश के मार्गदर्शन में 12 स्वयं सहायता समूहों का गठन किया जा चुका है। इन समूहों से जुड़ीं 120 महिलाओं ने अपने-अपने काम शुरू किए हैं। कई महिलाओं ने सिलाई और पोशाक निर्माण का कार्य शुरू किया, जबकि अन्य ने डेयरी, पशुपालन और छोटे घरेलू व्यवसाय अपनाए हैं।
विज्ञापन

समूह सखी देवेश ने बताया कि महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्हें सरकारी योजनाओं, बैंक ऋण, प्रशिक्षण और मार्केटिंग की जानकारी दी जाती है। सामूहिक प्रयासों से महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ा है और वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं।
गांव की महिलाओं का कहना है कि पहले वे घरेलू कार्यों तक सीमित थीं, लेकिन अब समूहों के माध्यम से उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला है। सिलाई, स्कूल ड्रेस व अन्य पोशाक तैयार कर वे स्थानीय बाजार में बिक्री कर रही हैं। डेयरी और पशुपालन से भी आमदनी बढ़ी है। उनका जीवन स्तर बेहतर हुआ है। अन्य महिलाएं भी अब समूहों से जुड़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें