फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

120 पोलिंग बूथों पर होगी लाइव वेबकास्टिंग

Thu, 02 Feb 2017 11:30 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में बूथों के वेबकास्टिंग के लिए निर्देशित करते डीएम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विधानसभा हाथरस, सादाबाद और सिकंदराराऊ के चिह्नित 120 पोलिंग बूथ पर लाइव वेबकास्ंिटग कराने के लिए कलेक्ट्रेट में गुरुवार को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार वेबकास्ंिटग के लिए समय से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया। 
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाशकृष्ण सिंह ने प्रशिक्षण में भाग ले रहे समस्त आईटीआई, पॉलीटेक्निक कार्मिकों एवं सीएससी केंद्र संचालकों को निर्देश दिए कि वह विधानसभा हाथरस, सादाबाद  तथा सिकंदराराऊ के चिह्नित 120 पोलिंग बूथ पर लाइव वेबकास्ंिटग करने के लिए समय से जरूरी व्यवस्थायें सुनिश्चित करें।

उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार लाइव वेबकास्ंिटग करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वेबकास्ंिटग में लगे सभी लोग ईडीसी/पोस्टल मतपत्र द्वारा अवश्य मतदान करें। ईडीसी/पोस्टल मतपत्र से मतदान करने के लिए निर्धारित प्रपत्र संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर को समय से भिजवा दें।
विज्ञापन


डीएम ने वेबकास्ंिटग में लगे सभी लोगों को ड्यूटी आदेशपत्र एवं फोटोयुक्त आईकार्ड जारी करने के लिए भी निर्देश दिए। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एएच कर्नी ने प्रशिक्षण में शामिल सभी आईटीआई, पॉलिटेक्निक कार्मिकों एवं सीएससी केंद्र संचालकों से कहा कि वह पोलिंग बूथों पर लाइव वेबकास्ंिटग करने के लिए भलीभांति ढंग से प्रशिक्षण प्राप्त कर लें, ताकि मतदान वाले दिन लाइव वेबकास्ंिटग में किसी प्रकार की असुविधा उत्पन्न न हो।

ई-गवर्नेंस सेल प्रभारी/ईडीएम मनोज उपाध्याय ने बताया कि चिह्नित पोलिंग बूथ पर लाइव वेबकास्टिंग कराने के बारे में कार्यदायी संस्था निक्सी के प्रतिनिधियों द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। तकनीकी सहायक एनआईसी शुभम सिंह, अमित मदनावत, रवींद्र सिंह, लोकेंद्र शर्मा ने प्रशिक्षण में सहयोग प्रदान किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में एनआईसी प्रभारी सोमेश कुमार अग्रवाल, निर्वाचन प्रभारी डॉ. राम प्रवेश सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

रन फार वोट मैराथन रैली आज
 जनपद के मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए जागरूक करने के लिए मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम के अंतर्गत तीन फरवरी को सुबह नौ बजे से पुलिस लाइन से एमजी पॉलिटेक्निक तक ‘रन फार वोट’ मैराथन रैली का आयोजन किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह तीन फरवरी को सुबह नौ बजे पुलिस लाईन से हरी झंडी दिखाकर ‘रन फार वोट’ मैराथन रैली को रवाना करेंगे। मैराथन रैली सिटी रेलवे स्टेशन, तालाब चौराहा, घंटाघर, रोडवेज बस स्टैंड होते हुए एमजी पॉलिटेक्निक पर संपन्न होगी। डीएम ने जनपद के सभी मतदाताओं से आह्वान किया है कि वह लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करनेे के लिए मतदान के इस महायज्ञ में अवश्य सहभागिता करें। आगामी 11 फरवरी 2017 को किसी दबाव, लोभ-लालच में आए बिना निर्भय होकर स्वविवेक से वोट डालकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल जरूर करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें