फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: रजबहे में मिला 12 फीट लंबा अजगर, देख ग्रामीण आए दहशत में, वन विभाग की टीम ने पकड़ा

Fri, 30 Jan 2026 10:01 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

कुछ दिन पहले दो अजगर दिखाई दिए थे। वन विभाग के कर्मियों ने एक अजगर को पकड़ लिया था, जबकि दूसरा अजगर मौके से गायब हो गया था। 30 जनवरी को दूसरा अजगर भी पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
रजबहे से निकले अजगर को पकड़ती वन विभाग की टीम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सादाबाद क्षेत्र के गांव नगला शेखा से बिलारा के बीच स्थित रजबहे पर 30 जनवरी को 12 फीट लंबा अजगर देखकर ग्रामीण दहशत में आ गए। बताया जा रहा है कि अजगर का वजन लगभग 40 किलोग्राम के आसपास था। 

विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि कुछ दिन पहले इसी स्थान पर दो अजगर दिखाई दिए थे, जिसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई थी। उस समय मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद एक अजगर को पकड़ लिया था, जबकि दूसरा अजगर मौके से गायब हो गया था। तभी से ग्रामीण, किसान और वन विभाग की टीम गायब अजगर पर नजर बनाए हुए थे। 

30 जनवरी को अजगर के दोबारा दिखाई देने पर ग्रामीणों और किसानों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। वन दरोगा गंभीर सिंह एवं वन कर्मी मलखान सिंह मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने अजगर को सुरक्षित रूप से पकड़कर अपने कब्जे में ले लिया। पकड़े गए अजगर को वन विभाग की टीम कीठम ले गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें