आलू के खेत में अजगर निकल आया। उसे देखकर ग्रामीण घबरा गए। ग्रामीणों ने तत्काल सर्पमित्र को बुलाया। उन्होंने अजगर को पकड़ लिया और उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाकर छोड़ दिया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
सहपऊ के गांव सेदरिया में शुक्रवार सुबह आलू के खेत में 12 फीट लंबा अजगर निकलने से ग्रामीणों में खलबली मच गई। खेतों में काम कर रहे लोगों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
गांव निवासी किसान कृष्णकांत शुक्रवार सुबह आलू के खेत में पानी लगाने के लिए मेड़ की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर अजगर पर पड़ी। अचानक विशाल अजगर देखकर वह घबरा गए। आसपास के खेतों में काम कर रहे अन्य किसानों को इसकी जानकारी हुई तो उनमें भी भय फैल गया।
ग्रामीणों ने तत्काल सर्पमित्र डॉ. केपी सिंह को सूचना दी। वह मौके पर पहुंचे और अजगर को पकड़ लिया। उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाकर छोड़ दिया, तब कहीं जाकर ग्रामीणों को सुकून मिला।