फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये कैसा निमंत्रणः निर्भय हाथरसी सहित 12 मृतकों को बैठक का न्योता, दुनिया में न रहे इन लोगों को भी भेजा पत्र

Wed, 26 Jul 2023 03:07 AM IST
चमन शर्मा प्रशांत भारती, अमर उजाला, हाथरस

सार

प्रशासन ने लगभग 24 साल पहले दिवंगत हुए मशहूर कवि बाबा निर्भय हाथरसी को मेला की बैठक में शामिल होने का न्योता भेजा है। सिर्फ उन्हें ही नहीं, उनकी तरह 11 और मृतक लोगों के नाम से निमंत्रण पत्र जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
दिवंगत निर्भय हाथरसी - फोटो : File Photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में मेला श्रीदाऊजी महाराज के आयोजन में तैयारियों की रूपरेखा बनाने के लिए 26 जुलाई को होने वाली बैठक के लिए निमंत्रण पत्र जारी करने में हद दर्जे की लापरवाही बरती गई है। प्रशासन ने लगभग 24 साल पहले दिवंगत हुए मशहूर कवि बाबा निर्भय हाथरसी को मेला की बैठक में शामिल होने का न्योता भेजा है। सिर्फ उन्हें ही नहीं, उनकी तरह 11 और मृतक लोगों के नाम से निमंत्रण पत्र जारी किए गए हैं। इन तक निमंत्रण कैसे पहुंचाया गया, इसे लेकर कलेक्ट्रेट में चर्चाएं रहीं। 

विज्ञापन


छानबीन में पता चला कि अफसरों ने वर्षों पुराने निमंत्रण पत्र ही फिर से उठाकर जारी कर दिए। इस वजह से यह त्रुटि हुई। गौरतलब है कि शहर में 21 सितंबर से बृज क्षेत्र के लक्खी मेला श्रीदाऊजी महाराज की शुरुआत होनी है। इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। 26 जुलाई को इस संबंध में मेला आजीवन समिति के सदस्य, आयोजन से जुड़े रहे प्रमुख लोगों और सभी विभागों के अधिकारियों की बैठक मेला रिसीवर डीएम अर्चना वर्मा ने बुलाई है। 

प्रशासन ने इस बैठक के लिए जिले के करीब 300 लोगों को न्योता भेजा है। इनमें 12 ऐसे लोग भी शामिल हैं, जिनकी मृत्यु कई वर्ष पूर्व हो चुकी है। इनमें सबसे चौंकाने वाला नाम है मशहूर कवि बाबा निर्भय हाथरसी का। इनके अलावा कुछ ऐसे जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और उद्योगपतियों को भी निमंत्रण भेजा गया है। इसे लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन मृतकों को भेजे निमंत्रण   

  • निर्भय हाथरसी 
  • अमर सिंह पांडेय, पूर्व ब्लॉक प्रमुख 
  • हुकुम चंद ओसवाल 
  • श्री कृष्ण दुबे
  • धर्मपाल मेहरा 
  • जगदीश पंकज
  • नरेंद्र दीपक
  • किशन लाल अटल 
  • पदम चंद ओसवाल
  • सुनील ओसवाल
  • गिर्राज किशोर सौखिया

आज होगी मेले के संबंध में बैठक 
112वें लक्खी मेला श्रीदाऊजी महाराज के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसको जिले के व्यापारियों, सभ्रांत नागरिकों, जनप्रतिनिधियों सहित अन्य लोगों को प्रशासन ने विचार विमर्श व सुझाव के लिए आमंत्रित किया है। कोरोना काल को छोड़कर प्रतिवर्ष जनपद के प्रसिद्ध मंदिर श्रीदाऊजी महाराज पर लक्खी मेले का आयोजन होता है। प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट प्रथम प्रज्ञा यादव ने बताया कि 26 जुलाई को दोपहर 12.30 बजे जिलाधिकारी अर्चना वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मेले के संबंध में विचार-विमर्श व सुझाव प्राप्त करने के लिए बैठक होगी। 
बैठक के निमंत्रण पत्र में अगर मृतकों के नाम शमिल हैं, तो इसकी जानकारी ली जाएगी। मामला गंभीर है। इस त्रुटि को दूर कराया जाएगा। -डॉ. बसंत अग्रवाल, एडीएम वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें